पत्नी से अनबन से परेशान कोरोना संक्रमित युवक ने लगाया फंदा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत पावटा द्वितीय पोलो स्थित एक मकान में कोरोना संक्रमित युवक ने मंगलवार देर रात फंदा लगा लिया।

पुलिस के अनुसार द्वितीय पोलो निवासी श्रमित (36) पुत्र महेन्द्रसिंह टाक ने घर के कमरे में पंखे के हुक पर ओढऩे से फंदा लगा लिया। वह मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। उसके पिता बुधवार अल-सुबह समाचार पत्र लेने के लिए दरवाजे पर आए तो श्रमित कमरे में फंदे पर लटका दिखा। उनके चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी वहां आए, लेकिन तब तक श्रमित की मौत हो चुकी थी। अंदेशा है कि उसने मंगलवार देर रात आत्महत्या की।

पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी से अनबन और अब कोरोना संक्रमण के चलते वह मानसिक परेशान था। दो साल से पत्नी पुत्र के साथ पीहर में रह रही है। दहेज प्रताडऩा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

तीन दिन पहले आया था कोरोना संक्रमित
मृतक श्रमित हैण्डीक्राफ्ट का काम करता था। वह गत १६ नवम्बर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HcF8VS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment