दीपोत्सव खत्म होते ही पड़ेगी तेज ठंड, रात का पारा तेजी से आएगा नीचे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. इस बार दिवाली के मौके पर उत्तरी भारत में बादल-बरसात का मौसम रहेगा। दिवाली के अगले दिन रामा-सामा को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के इलाकों में जहां बर्फबारी होने की संभावना है वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में तेज वज्रपात व छींटे गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। दीपोत्सव पर्व समाप्त होते ही मौसम साफ होने के साथ रात का पारा तेजी से नीचे आएगा जिससे एकदम से सर्दी बढ़ेगी।

भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह दिवाली के दिन भारत में पूर्वी हवा से टकराएगा, जिसके कारण उत्तरी भारत में बादल-बरसात का मौसम बनेगा। वैसे पूर्वी हवाओं के दो तंत्र से दक्षिण भारत में भी बरसात होगी। सर्दी के सीजन में प्रदेश में पहली बार प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।

माउंट आबू ५.२ डिग्री पर
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान १५.४ डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों की तुलना में आज सुबह धुंध कुछ कम थी। सर्दी का असर भी कुछ कम था। कुछ देर बाद धूप निकलने लगी। धूप में कुछ तेजी थी। दोपहर में तापमान ३०.१ डिग्री रहा। दिन सामान्य रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी एेसा ही मौसम रहा। फलोदी में पारा १५.२ डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान १४.८ व बाड़मेर में १६.३ डिग्री मापा गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में ५.२ डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। हालांकि चूरू १०.२ डिग्री सबसे ठंडा मैदानी शहर रिकॉर्ड हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kxJfts
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment