नजर ‘हाथ’ की ‘जादूगरी’ या ‘कमल’ के कमाल पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहरी सरकार के लिए चल रही रस्साकशी महापौर चुनाव के साथ ही मंगलवार को थम जाएगी। नगर निगम उत्तर में कांग्रेस अपना महापौर बनने को लेकर आश्वस्त है। निगम दक्षिण में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत तो हेै, लेकिन डर क्रॉस वोटिंग का भी बना हुआ है। कांग्रेस दोनों ही निगम में अपना महापौर बनाकर मारवाड़ की राजनीतिक बिसात में सीएम अशोक गहलोत की ‘जादूगरी’ बरकरार होने का संदेश देने की कोशिश में है तो भाजपा दक्षिण में क्रॉस वोटिंग के खतरे के बावजूद महापौर पद पर काबिज हो केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का रुतबा कायम रखने के प्रयास में दिख रही है।

इसलिए फंसा है दक्षिण में पेच
भाजपा के पास दक्षिण में स्पष्ट बहुमत है, लेकिन भितरघात और असंतोष के कारण पेच फंसने से आशंकित नजर आ रही है। दूसरा वह सभी आठ निर्दलीय भी अपनी ओर नहीं खींच पाई है। उधर कांग्रेस ‘तीनों भेद’ अपनाकर भाजपा के पांच से सात वोट तोडऩे की जुगत में है।

आंकड़ों का गणित
दक्षिण निगम में ८० में से ४३ भाजपा और ८ निर्दलीय पार्षद जीते हैं। तीन निर्दलीय भाजपा ने अपने पक्ष में कर लिए हैं। कांग्रेस के पास २९ पार्षद हैं और वह ५ निर्दलीयों के सम्पर्क में है।

उत्तर में शुरुआती विरोध के बाद अब शांति
उत्तर निगम में कांग्रेस का आंतरिक बवाल लगभग थम गया है। अल्पसंख्यक महापौर पद पर नामजदगी न मिलने से नाराज थे। यहां माली समाज की कुंती देवड़ा को मौका मिला। अब कांग्रेस उप महापौर पद अल्पसंख्यकों को देकर डेमेज कंट्रोल की कोशिश में है। यहां भाजपा ने मुकाबले में डॉ. संगीता सोलंकी को उतारा है, लेकिन कांग्रेस के ५३ पार्षदों के मुकाबले भाजपा के १९ पार्षद ही हैं। यहां भी ८ निर्दलीय हैं। इनमें से अधिकांश सत्ता के साथ जा सकते हैं। कांग्रेस को भाजपा से बड़ी चुनौती का डर नहीं है।

महापौर बनाने पहुंच गए
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने टिकट वितरण से लेकर प्रचार में काफी सक्रियता दिखाई, लेकिन मतदान से पहले आलाकमान के निर्देश पर उन्हें बिहार जाना पड़ा। नतीजों के बाद महापौर प्रत्याशी के लिए समीकरण बैठाने का काम भी उन्होंने शहर से दूर रहकर ही किया। शेखावत अब दक्षिण में महापौर की सीट हाथ से नहीं फिसलने देना चाहते और चुनाव के एक दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गए।

पाली पहुंचे भाजपा पार्षद
अम्बाजी में ६ दिन की बाड़ाबंदी के बाद भाजपा पार्षद सोमवार शाम को पाली पहुंच गए। उत्तर और दक्षिण के सभी ६२ पार्षदों को एकसाथ रखा गया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत भी सोमवार रात पाली पहुंचे। कई बड़े नेताओं ने भी वहां पहुंच पार्षदों को एकता का सूत्र दिया। सभी पार्षदों को मंगलवार सुबह जोधपुर लाया जाएगा।

सीएम गहलोत की सोशल इंजीनियरिंग
सीएम गहलोत ने महापौर चुनाव में भी सोशल इंजीनियरिंग दिखाई। भाजपा ने जैसे ही दक्षिण से ब्राह्मण-राजपुरोहित टिकट काटा। उन्होंने वहां से ब्राह्मण प्रत्याशी उतार दिया। उत्तर में माली महापौर प्रत्याशी का जरूर विरोध हुआ, लेकिन समय रहते उसको भी कंट्रोल कर लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p7PlEa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment