सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने बाजार पहुंचे अधिकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सावों की सीजन के चलते त्रिपोलिया बाजार में इन दिनों खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो पा रही है तथा कोरोना फैलने का डर बना रहता है। इसको देखते हुए गुरुवार को डीसीपी धर्मेन्द्र यादव, निगम आयुक्त रोहितश्वर सिंह तोमर व एसीपी देरावरसिंह सोढ़ा त्रिपोलिया बाजार पहुंचे तथा लोगों व व्यापारियों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनेकी अपील की। इस दौरान निगम की टीम ने बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को लेकर तीन दुकानें सीज करने की कार्रवाई की गई।

कोरोना जागरूकता रैली निकाली
देणोक. क्षेत्र के मोरिया स्थित राउमावि स्टाफ की ओर से गुरुवार को नो मास्क-नो एन्ट्री जागरूकता अभियान के तहत पीइइओ संगीता मीणा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान मीणा ने मोरिया गांव के पुराने बस स्टैण्ड से मोरिया न्यू बस स्टैण्ड रोड होते हुए नागौर-फलोदी राजमार्ग 19 पर रैली निकाली। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित कर उनको मास्क लगा कर घूमने की सलाह दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IP32Ht
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment