इन्दावटी को आज केंद्रीय मंत्री शेखावत दे सकते हैं ये बड़ी सौगात!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बेलवा (जोधपुर). इन्दावटी क्षेत्र के छीतर पहाडिय़ों में प्रस्तावित गोतावर बांध परियोजना की मांग जल्द ही पूरी होने उम्मीद है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत सोमवार को गोतावर बांध प्रोजेक्ट का जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। शेखावत के इन्दावटी दौरे से गोतावर बांध को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।


भाजपा जिला महामंत्री जोधपुर देहात उत्तर जसवंतसिंह इन्दा देवातु ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बस्तवा के गोतावर माता मंदिर में पूजा अर्चना कर गोतावर बांध पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन से शेरगढ़ की महत्वाकांक्षी गोतावर बांध परियोजना से क्षेत्र को लाभान्वित किया जा सकता है। गोतावर विकास कमेटी की पहल पर इन्दावटी क्षेत्र के लोग विगत कई वर्षों से गोतावर बांध की मांग कर रहे हैं। राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र समूह सामाजिक सरोकारों को लेकर सिलसिलेवार समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।

इन्दावटी के जनजागरण मिशन के रूप में गोतावर बांध का जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भौतिक व टेक्निकल सर्वे का कार्य हो चुका है। जल शक्ति टीम द्वारा गोतावर नदी में मिलने वाले नालों, जल भराव, ढलान सहित जल संरक्षण की संभावनाओं का पहले आकलन किया जा चुका है। कटोरेनुमा पहाडिय़ों के बीच जल संरक्षण करना पूरे शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। ऐसे में जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है।

10 वर्ग किलोमीटर में है प्रस्तावित

करीब 2100 बीघा क्षेत्र में गोतावर बांध का निर्माण जल संरक्षण के साथ शेरगढ़ के विकास व समृद्घि में अहम साबित होगा। यहां पर्यटन क्षेत्र भी विकसित किया जा सकता है। करीब 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के फैलाव में इस बांध के निर्माण से जिलेभर में पेयजल किल्लत से निजात मिल सकेगी। गोतावर नदी के रूप में बहकर लूणी नदी में जाने वाले जल को संरक्षित कर क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

गोतावर बांध : एक नजर

बांध क्षेत्र - 2100 बीघा

जल भराव क्षमता (मिलियन) - 4.15 घनफीट


इनको मिलेगा लाभ

ग्राम पंचायतें - 23

राजस्व गांव -118

जनसंख्या -106955

पशुधन -167048

ट्यूबवैल -1893

हैंडपम्प -1564

कुएं -673

कृषि भूमि -69186 बीघा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mnU6aQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment