जोधपुर.
संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने शुक्रवार को अपने कक्ष में उम्मेद उद्यान विकास समिति की बैठक ली व पार्क के स्थायी रखरखाव व सौन्दर्यकरण व विकास के और कार्य कराने पर सार्थक चर्चा हुई व सुझाव भी लिए।
सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में बताया कि अमृत योजना द्वितीय चरण में नगरीय विकास विभाग ने 6 करोड़ की राशि को अपनी स्वीकृति दी है, इस राशि के प्राप्त होने के बाद और बेहतर कार्य हो सकेंगे। उन्होंने उद्यान का ड्रेनेज सिस्टम सही रखने के नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्व कुमार सिंह तोमर को निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आयुक्त वहां के ड्रेनेज को देखे। निगम आयुक्त ने कहा कि उद्यान का स्लॉप देखकर नया नाला बनाने के विकल्प पर विचार किया जाएगा। सम्भागीय आयुक्त ने बैठक में कहा कि पार्क में असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बायोलोजिकल पार्क करें विकसित
वन विभाग के अधिकारियों से जयपुर के नेहरू पार्क की तर्ज पर उम्मेद उद्यान को भी बायोलोजिकल पार्क के रूप में विकसित करने को कहा। इसमें अलग-अलग ब्लाक रोज, चम्पा व अन्य फुलवारी पौधे के नाम से विकसित किए जावे। बैठक में उम्मेद उद्यान नागरिक समिति के सचिव रामनिवास शर्मा व संयुक्त सचिव हरिश पंवार ने भी अपने सुझाव दिए व पूरा सहयोग करने को कहा।
लगाए 10 सीसीटीवी कैमरे
उम्मेद उद्यान में नगर निगम द्वारा 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ये, इनमें दो जूम कैमरे है जो पूरा घुमने वाले हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nJqzss
0 comments:
Post a Comment