जोधपुर. जोधपुर में रविवार को 650 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 11 संक्रमितों की जान चली गई। शहर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। नवंबर माह के 22 दिन में 11383 मरीज संक्रमित और 138 से अधिक जाने जा चुकी है। वहीं जोधपुर में अब तक कोरोना से 50996 मरीज संक्रमित और 643 से अधिक जानें जा चुकी है। बढ़ते कोरोना पर लगाम लगाने में जोधपुर प्रशासन बिलकुल नाकाम साबित हो रहा है। शहर में सख्ती के बावजूद संक्रमितों की संख्या पर नियंत्रण पाना चुनौती बन गया है।
इन 11 मरीजों की मौत
एमजीएच अस्पताल में केसर नगर फलोदी निवासी कमला देवी ( 55), बनाड़ निवासी सायरी देवी, मालियों का बास फलोदी निवासी जसराज बोहरा ( 56), बम्बा मोहल्ला स्टेडियम निवासी निलोफर ( 57), सुरपूरा भोपालगढ़ निवासी रामप्यारी ( 72) व भोपालगढ़ निवासी नारायण राम ( 65) की कोरोना से मौत हो गई। एम्स जोधपुर में भानूमति सोलंकी ( 71), लक्ष्मीनारायण ( 72), पावटा निवासी भंवरलाल ( 74), शांति ( 65) और गोविंदसिंह ( 67) की कोरोना से मौत हो गई।
चिकित्सा विभाग अब भी छिपा रहा आंकड़े
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार आंकड़े छिपाने के लिए मना कर रहे है। वहीं जोधपुर में आंकड़े अभी तक छिपाए जा रहे है। चिकित्सा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 414 संक्रमित बताए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fpNBl6
0 comments:
Post a Comment