जोधपुर.
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तरह एक साल में देश के 2.55 करोड़ घरों में नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। यदि एक घर से दो महिलाओं का औसत मानें तो एक साल में हमने 5 करोड़ महिलाओं को पानी लाने के अभिशाप से मुक्ति दिलाई है।
शेखावत बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होने और हिमाचल प्रदेश व आसाम के दौरे के बाद सोमवार दोपहर बाद दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर से ही सोमवार को फिक्की के वेबीनार जलाश्य रक्षाम - फ्लो के 17 अध्याय अध्यक्ष पैन-इंडिया के साथ भारत की जल नीति पर गोलमेज चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश के 16 जिलों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन लग चुके हैं। इनमें एक भी घर ऐसा नहीं है, जहां पीने का पानी लेने के लिए महिला को बाहर जाना पड़े। उन्होंने बताया कि देश के 400 से ज्यादा ब्लॉक और 60,000 गांव ऐसे हैं, जहां 100 प्रतिशत नल कनेक्शन लग चुके हैं। गोवा ने 100 प्रतिशत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है तो तेलंगाना में 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। फिक्की के सभी चैप्टर एक-एक गांव को गोद लेकर पानी बचाने की नवीन तकनीकों पर भी काम करें।
फोटो 260 :: आर्य के निधन पर शोक जताया
शेखावत इसके बाद शहर विधायक मनीषा पंवार के पिता समाजसेवी रामसिंह आर्य के निधन पर शोक व्यक्त करने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। शेखावत ने आर्य के चित्र के समक्ष प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3paoDLa
0 comments:
Post a Comment