जोधपुर से दिल्ली के लिए अब 23 से सुबह की फ्लाइट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. निजी एयरलाइंस कम्पनी इंडिगो 23 नवम्बर से जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट शुरू करेगी। सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होने वाली नई उड़ान से यात्री सुबह भी यात्रा कर सकेंगे।
अभी यहां से दिल्ली के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार दोपहर और तीसरी फ्लाइट एयर इंडिया की मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार शाम को संचालित हो रही है। जोधपुर-दिल्ली के बीच अब तीन उड़ाने दिन में अलग-अलग समय संचालित होने से उद्योगपतियों के साथ शैक्षणिक संस्थानों का फायदा होगा।

किराया करीब 4500 रुपए
इंडिगो की फ्लाइट संख्या-6ई2426 सोमवार सुबह 9.20 पर दिल्ली से रवाना होकर 10.50 पर जोधपुर आएगी। वापसी में फ्लाइट संख्या-6ई2427 सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जोधपुर-दिल्ली का किराया करीब 4500 रुपए रखा गया है। इंडिगो ने फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

एयर इंडिया की फ्लाइट अब चार दिन
एयर इंडिया की फ्लाइट अब तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के अलावा बुधवार को भी दिल्ली के लिए फ्लाइट संचालित करेगी। पहले सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान उपलब्ध थी।

गत वर्ष सर्दी में 24 थी, इस साल 12
जोधपुर में गत वर्ष विंटर शेड्यूल में विभिन्न शहरों के लिए 24 फ्लाइट संचालित हो रही थी। कोरोना के कारण इस बार इनकी संख्या 12 रह गई है।

जोधपुर एयरपोर्ट से संचालित फ्लाइट्स
फ्लाइट संख्या---- कहां से कहां तक------ प्रस्थान --------आगमन
6ई-6013 ------चैन्नई-जोधपुर ------ सुबह 9.30 ------दोपहर12.05
6ई-6014 ------जोधपुर-चैन्नई ------दोपहर 12.40 ------अपराह्न 3.15
6ई-2426------दिल्ली-जोधपुर ------सुबह 9.20 ------ सुबह 10.50
6ई-2427 ------जोधपुर-दिल्ली------सुबह 11.30 ------दोपहर 12.45
6ई-6412 ------ बेंगलुरू-जोधपुर ------सुबह 10.55 ------दोपहर 1.35
6ई-6413 ------ जोधपुर-बेंगलुरू ------दोपहर 2.05 ------ अपराह्न 4.40
6ई-247 ------ मुंबई-जोधपुर ------ दोपहर 1.05 ------ दोपहर 3.05
6ई-249 ------ जोधपुर-मुंबई ------ अपराह्न 3.45 ------शाम 5.40
एआई-475------ दिल्ली-जोधपुर ------ अपराह्न 3 बजे ------अपराह्न 4.15
एआई-476 ------जोधपुर-दिल्ली ------शाम 5 बजे ------शाम 6.20
यूके683 ------दिल्ली-जोधपुर ------ दोपहर 1.35 ------दोपहर 2.45
यूके684 ------जोधपुर-दिल्ली ------अपराह्न 3.45 ------शाम 4.55

...........................

‘इंडिगो की 23 नवम्बर से शुरू हो रही दिल्ली-जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में दो दिन चलेगी।’
-जीके खरे, निदेशक, जोधपुर एयरपोर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32XBHKf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment