जोधपुर.
बासनी औद्योगिक क्षेत्र से ऑनलाइन ऑर्डर पर आने वाले पार्सल को एक डिलीवरी बॉय ने 160 पार्सल से 11.14 लाख रुपए का ऑरिजनल माल निकाल नकली माल सप्लाई कर दिए। इसका पता लगने पर ऑनलाइन माल सप्लाई करने वाली कम्पनी की तरफ से बासनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार बासनी औद्योगिक क्षेत्र में इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के एरिया मैनेजर सोनवीर पुत्र अवधेश ने जालोर जिले में अरनाय निवासी कमलेश कुमार बिश्नोई पुत्र भगवानराम के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी फ्लिपकार्ट व अन्य कम्पनियों के ऑनलाइन आदेश पर आने वाले पार्सल सप्लाई करती है। मैट्रिक्स वेंडर कम्पनी की ओर से कमलेश कुमार को बीजेएस रूट में पार्सल डिलीवरी के लिए काम पर लगाया गया था। इस दौरान आरोपी ने 160 पार्सल से सामान निकाल खुर्द-बुर्द कर लिए और इनकी जगह नकली उत्पादन डालकर सप्लाई कर दिए थे।
ग्राहकों की शिकायतें मिलने पर कम्पनी ने जांच की तो डिलीवरी बॉय की कारसतानी का पता लगा। तब एरिया मैनेजर की ओर से मामला दर्ज कराया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kY2QUz
0 comments:
Post a Comment