मंत्री जी पर टिकी है 15 सौ करोड़ की उम्मीद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शहर विकास को नई दिशा देने के लिए तीन माह बाद मंत्रीजी ने फिर से कार्यक्रम बनाया है। पिछले बार उनके अधिकारियों की टीम ने सूर्यनगर के कई बड़े सपने तोड़ दिए। लेकिन एक बार फिर उनके प्रस्तावित कार्यक्रम में एलिवेटेड रोड व अन्य बड़े प्रोजेक्ट के निरीक्षण ने उम्मीद बंधाई है। 15 सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य पाइप लाइन में है, जिनको हरी झंडी मिलती है तो जोधपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं होने का मलाल कुछ हद तक कम हो सकता है।
शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री शांति धारीवाल शुक्रवार को जोधपुर आ जाएंगे। शनिवार को कई बड़े प्रोजेक्ट की संभावनाएं तलाशने के लिए निरीक्षण है। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट इसमें एलिवेटेड रोड है। जिसका बजट करीब 12 सौ करोड़ रुपए है। तीन माह पहले जब यूडीएच व डीएलबी के अधिकारियों की टीम जोधपुर आई थी तो इतने बड़े बजट पर सहमति का ठप्पा नहीं लगाया था। लेकिन अब मंत्री धारीवाल से दौरे से एक बार फिर उम्मीद बंधी हैं।
कई बड़े प्रोजेक्ट की डिमांड
ड्रेनेज और सीवरेज के लिए करीब 100 करोड़ से अधिक के बजट की डिमांड है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लंाट का अपग्रेडेशन सहित अन्य मांगें तीन माह पहले रखी जा चुकी है। उद्यान विकास के साथ पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम खोलने की भी उम्मीद हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/366cgZ0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment