फलोदी (जोधपुर). मौसमतंत्र में अचानक आए बदलाव से यहां मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी शीतलहर का दौर जारी रहा। शीतलहर के कारण सर्दी ने भी अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। यहां आज न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस के अंक पर रहा।
मौसमतंत्र में आए बदलाव के कारण यहां मंगलवार दिनभर सर्द हवा चलती रही। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास होता रहा। शीतलहर के कारण सूर्यदेव की किरणें भी अपनी तल्खी नहीं दिखा पाई। बीती रात में भी सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी बनी रही।
सजने लगी स्टालें : सर्दी की दस्तक के साथ ही यहां बाजारों व अन्य सड़कों के फुटपाथ पर जगह स्वेटर, जैकेट, कम्बल, गर्म केप, मफलर आदि की कई दुकानें सज गई है। जहां खरीदारों की भीड़ उमडऩे लगी है।
लोहावट. मौसम के मिजाज में आए बदलाव से लोहावट कस्बे सहित क्षेत्र में अब सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है। लोहावट एवं आस-पास क्षेत्र में मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा। यहां पर सर्दी का असर बढऩे से लोग सुबह ऊनी वस्त्रों में नजर आए। वही सर्दी से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पडऩे लगा है। क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर बना रहा।
देणोक. क्षेत्र में सीजन की पहली सर्द हवा एवं कोहरे ने सर्दी की दस्तक दे दी। क्षेत्र में सोमवार को दिन पर चली इंडी हवा से दूसरे दिन और अधिक तेज ठंड पडऩे से लोगों ने अपने घरों में पड़े ऊनी वस्त्रों को बाहर निकालने के लिए विवश कर दिया। वहीं कोहरे के बीच से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपने वाहनों की हैड लाइटें जलाकर चलने के लिए विवश कर दिया।
भोपालगढ़. दीपावली के जाते ही सर्दी ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के साथ ही भोपालगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। इसके चलते लोगों ने अलमारियों में पड़े गर्म कपड़ों को निकालने के साथ ही इनकी खरीदारी भी शुरु कर दी है। उत्तरी भारत में बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश व ओलावृष्टि के असर से मारवाड़ के मौसम में भी बदलाव आ गया है और सोमवार रात से ही सर्द हवा का असर नजर आने लगा तथा मंगलवार सुबह भी गांवों में धुंध छाई रही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32VAe7n
0 comments:
Post a Comment