सूने घर से रिवॉल्वर व 15 कारतूस और विदेशी मुद्रा चुरा ले गए चोर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सर्दी की दस्तक के साथ ही चोरों की गैंग सक्रिय होने लगी है। चोरों ने प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर और कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड के पास बापू नगर में सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, एक लाख रुपए व विदेशी मुद्रा चुरा ली। एक मकान से लाइसेंसशुदा रिवॉल्वर व 15 जिंदा कारतूस भी चुराए गए हैं।
प्रतापगर थाना पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में सेक्टर सी निवासी शीलासिंह राजराुेहित गत 10 नवम्बर को परिवार सहित पाली जिले में पैतृक गांव निंबाड़ा गई थी। पीछे मकान में कोई नहीं था। महिला व उसकी पुत्री गत 20 नवम्बर को घर लौटे तो दरवाजे पर ताला टूटा था। वो अंदर पहुंचे तो कमरों में अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों में दस-बारह तोला सोने के जेवर, सात किलो चांदी के बर्तन, चांदी के 30 सिक्के, चांदी के दो नोट, डायमण्ड की बालियां, फिणियां, 11-12 घडि़यां, एक लाख रुपए, 6 सौ कनाडा डॉलर, 250 लंदन की मुद्रा और पति के नाम की एक लाइसेंसशुदा रिवॉल्वर व पन्द्रह जिंदा कारतूस गायब थे। एएसआइ सोहनलाल ने बताया कि पंचायत राज चुनाव में व्यस्त पति को सूचित कर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। महिला की एक पुत्री विदेश में है।
दीपावली पर गांव गए, लौटे तो जेवर-रुपए चोरी
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने बताया कि बापू नगर निवासी नाथूलाल पुत्र बाबूलाल दमामी दीपावली पर 12 नवम्बर को परिवार सहित गांव गुड़ामालानी गया था। पीछे घर में कोई नहीं था। वो 17 नवम्बर को गांव से लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे 164 तोला चांदी के पायजेब की आठ जोड़ी, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने के लूंग की चार जोड़ी, सात नगीने, हरे नगीने की सोने की एक अंगूठी, सोने के दो झुमके व पांच हजार रुपए गायब थे।
महिला अधिवक्ता का पर्स चोरी
अदालत परिसर में लेबर कोर्ट के सामने अधिवक्ता की टेबल पर रखा महिला अधिवक्ता का पर्स चुरा लिया गया। पुलिस ने बताया कि एयरफोर्स में हरिपुरा व्यास कॉलोनी निवासी शारदा बिश्नोई दो वर्ष से एक अधिवक्ता के साथ वकालत कर रही है। गत 17 नवम्बर को वह लेबर कोर्ट के सामने वरिष्ठ अधिवक्ता की टेबल पर बैग रखकर पेशियां करवाने कोर्ट चली गई थी। कुछ देर बाद लौटी तो पर्स गायब था। उसने काफी तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। उसमें अनेक मूल दस्तावेज, बैंक पासबुक, एटीएम व दो हजार रुपए रखे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IZMnkP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment