जोधपुर।
रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सौगात दी है जिसका भुगतान दुर्गा पूजा से पहले कर दिया दिया है। जोधपुर रेल मण्ड़ल के कर्मचारियों के बैंक खातों में शुक्रवार को बोनस की राशि जमा करा दी गई है। प्रत्येक रेलकर्मी को 78 दिन का अधिकतम 17951 रुपए का बोनस मिला है। जोधपुर रेल मण्ड़ल व वर्कशॉप के करीब 10 हजार कर्मचारियों में करीब 18 करोड़ रुपए की राशि बोनस के रूप में वितरित की गई है। केन्द्र सरकार की बोनस की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड ने देश के रेलकर्मियों को बोनस देने का पत्र जारी किया। इसके बाद सभी जोनों के महाप्रबंधकों व मण्ड़ल प्रबंधक ने गुरुवार को बोनस भुगतान जारी करने के आदेश जारी किए थे।
-
7 हजार रुपए तय की गई वेतन सीमा
रेलवे की ओर से पूर्व में प्रोडक्शन लिंक्ड बोनस (पीएलबी) का प्रावधान था। छठे वेतन आयोग से पहले प्रत्येक रेलकर्मी को वेतन का 8.33 प्रतिशत बोनस मिलता था। सातवे वेतन आयोग के बाद दिन के हिसाब से बोनस जारी किया जाने लगा, जिसमें प्रतिमाह अधिकतम वेतन सीमा 3500 रुपए थी। अब वर्ष 2017-18 से वेतन सीमा 7 हजार रुपए प्रतिमाह की गई है। इससे प्रत्येक रेलकर्मी का एक माह का वेतन 7 हजार रुपए माना गया है, इस हिसाब से 78 दिन का बोनस 17951 रुपए बनता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tluw9y
0 comments:
Post a Comment