RAILWAY--जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर रेल मंडल पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने सतर्कता संबंधी शपथ ली। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मनाए जा रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह में कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए मंडल के विभिन्न कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों पर शपथ ग्रहण की गई । इस वर्ष सतर्कता जागरुकता सप्ताह का ध्येय वाक्य सतर्क भारत-समृद्ध भारत रखा गया है । केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से जारी की गई शपथ रेलवे अधिकारियों ने ऑनलाइन ली । यह सप्ताह 2 नवम्बर तक चलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सतर्कता विभाग की ओर से इस अवसर पर ऑडियो तथा वीडियो संदेश भी जारी किए गए है। जिनमें सतर्क भारत-समृद्ध भारत के महत्व को बताते हुए सत्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने तथा रेलवे में हो रहे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिये फ ोन नंबर 139 पर सम्पर्क करने का संदेश दिया गया है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3opZxYi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment