जोधपुर। देश में चल रहे Festive Season में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनी इंडियनऑयल (Indian Oil) ने अपने घरेलू गैस उपभोक्ताओं (LPG Consumers) की सुविधा के लिए देश भर में रिफिल बुकिंग के लिए एक कॉमन नंबर शुरू किया है। इंडेन का पुराना IVRS बुकिंग नम्बर आज आधी रात से बदल जाएगा। अब उपभोक्ता नए कॉमन बुकिंग नंबर 7718955555 के जरिए ही सिलेंडर बुक करवा सकेंगे। यह सेवा ग्राहकों के लिए 24x7 उपलब्ध रहेगी।
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत के अनुसार इससे यह भी फायदा है कि है कि अगर ग्राहक एक टेलीकॉम सर्कल से दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो भी उनका इण्डेन रिफिल बुकिंग नंबर एक ही रहता है। इण्डेन एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए विभिन्न टेलीकॉम सर्किल के लिए जारी अन्य फोन नंबर 31 अक्टूबर आधी रात के बाद बंद हो जाएंगे।
ऐसे लें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फायदा
इण्डेन एलपीजी बुकिंग केवल ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके ही की जा सकती है। एलपीजी रिफिल बुकिंग और मोबाइल नंबर पंजीकरण की संशोधित प्रक्रिया इस प्रकार है:
(1) यदि ग्राहक का नंबर पहले से ही इण्डेन रिकॉर्ड में दर्ज है, तो आईवीआरएस 16-अंकों की उपभोक्ता आईडी बताएगा। कृपया ध्यान दें कि यह 16 अंकों की उपभोक्ता आईडीग्राहक के इण्डेन एलपीजी चालान / कैश मेमो / सब्सक्रिप्शन वाउचर पर अंकित है। ग्राहक द्वारा पुष्टि करने पर रिफिल बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी।
(2) यदि ग्राहक का मोबाइल नंबर इण्डेन रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है, तो ग्राहकों को अपने मोबाइल नंबर का एक बार पंजीकरण कराना होगा। यह 7 से शुरू होने वाले 16 अंकों की उपभोक्ता आईडी को दर्ज करके किया जा सकता है। इसके पश्चात उसी आईवीआरएस कॉल में इसे सत्यापित करना होगा। पुष्टि होने पर ग्राहक का मोबाइल नंबर पंजीकृत हो जाएगा और एलपीजी रिफिल बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34HE0mf
0 comments:
Post a Comment