जोधपुर. जोधपुर नगर निगम दक्षिण के 80 वार्डों के लिए रविवार सुबह 7.30 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। नवम्बर लगने के साथ ही सुबह-सुबह गुलाबी सर्दी के कारण मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक खींचना भी चुनौती बन गई। कई मतदान केंद्रों के बाहर सर्दी से बचाव के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। जिन मतदाताओं का घर पास में था, वे चाय का प्याला लिए ही कतार में खड़े हो गए। चाय की चुस्कियों के साथ मतदान और सुबह की गुनगुनी धूप में चुनावी चौसर की बातें अलग ही माहौल पैदा कर रही थी।
दक्षिण के 80 वार्डों के लिए 312 प्रत्याशी मैदान में है। जोधपुर नगर निगम दक्षिण के लिए 540 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर के 3 लाख 40 हजार 56 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 76 हजार 6 पुरुष मतदाता और 1 लाख 64 हजार 46 महिला मतदाता है। कोरोना को देखते हुए 246 अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं।
शहर में पहली बार दो नगर निगम बने हैं। नगर निगम उत्तर के लिए गुरुवार को मतदान हो चुका है। उत्तर के 80 वार्ड के लिए गुरुवार को 62.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तर और दक्षिण दोनों के महापौर अलग-अलग होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ec8iRc
0 comments:
Post a Comment