Jodhpur Nagar Nigam दक्षिण के 312 प्रत्याशियों का भाग्य आज बंद हो जाएगा EVM में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर नगर निगम दक्षिण के लिए रविवार को मतदान होगा। अस्सी वार्डों वाले निगम में 312 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शहर के 3 लाख 40 हजार 56 मतदाता इन प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद कर देंगे। मतदान सुबह सात से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। चुनाव के लिए बनाए गए 540 मतदान केंद्रों में मतदान दल पहुंच गए हैं।
शहर में पहली बार दो नगर निगम बने हैं। नगर निगम उत्तर के लिए गुरुवार को मतदान हो चुका है। दक्षिण के लिए रविवार को वोटिंग होगी। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही निगमों पर कब्जा करने की कोशिश में हैं, लेकिन टिकट वितरण को लेकर उपजे विवाद के बाद दोनों ही दलों के बागियों ने कई वार्डों में ताल ठोक रखी है। इसके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल की पार्टी रालोपा भी कई वार्डों में मैदान में है तो बसपा व राकांपा जैसी पार्टियां भी खम ठोक रही हैं। बागी प्रत्याशी और ये छोटे दल कांग्रेस-भाजपा के सियासी समीकरण बिगाड़ने की कोशिश में हैं।
अंतिम समय तक बैठाई गणित
निगम बोर्ड पर कब्जा करने के लिए अंतिम समय तक दोनों दलों ने अपनी गणित लगाई। भाजपा निगम दक्षिण पर शुरू से ही फोकस किए हुए थी। वहीं कांग्रेस ने अंतिम समय में आक्रामक होकर भाजपा की आसान दिखने वाली राह को बिगाडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतिम समय में रालोपा के हनुमान बेनीवाल ने सक्रिय होकर कई सीटों का समीकरण बिगाडऩे की कोशिश की।
बागियों की पूरी फौज मैदान में
नगर निगम दक्षिण के चुनाव में समीकरण बिगाडऩे के लिए बागियों की एक पूरी फौज है। वार्ड संख्या 5, वार्ड 26, वार्ड 34, वार्ड 46, 68, 72 और वार्ड 78 में बागी मैदान में है। इसके अलावा वार्ड संख्या 1, 16, 71, 77, 22 और 67 में भी ज्यादा प्रत्याशी होने से परिणाम प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस की ओर से बड़े चेहरों में नगर निगम के पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान, आईदान राम, योगेश गहलोत मैदान में है। इन नामों पर कई बड़े नेताओं की साख दांव पर हैं। भाजपा में इंद्रा राजपुरोहित, वनिता सेठ, नीलम मूंदड़ा, भंवर कंवर जैसी महिलाएं महापौर पद की दौड़ में है। इसी प्रकार पुराने नेताओं में किशनलाल लड्ढा, अमरलाल वर्गी, रेवतसिंह इंदा और प्रदीप बेनीवाल भी मैदान में हैं।
बारह सीटों पर सीधी टक्कर
कांग्रेस और भाजपा में 12 वार्डों में सीधी लड़ाई है। इसके अलावा 25 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशी हैं। 21 वार्डों में चार-चार उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। 13 वार्डों में पांच-पांच, एक वार्ड में छह, छह वार्डों में सात-सात और दो वार्डों में आठ-आठ प्रत्याशी है।
मतदान बढ़ाना चुनौती
दक्षिण के कई वार्ड पॉश कॉलोनियों में हैं। यहां वैसे भी मतदान कम ही रहता है और इस बार कोरोना का भय भी है। ऐसे में प्रत्याशियों के लिए लोगों को घरों से बूथ तक पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण है। भाजपा के एक नेता ने तो अपनी चुनावी सभा में कह भी दिया कि निगम उत्तर का मतदान प्रतिशत देखकर वे चिंतित हैं। अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए लाना होगा।

यहां है आदर्श बूथ
नगर निगम दक्षिण के लिए नवीन शिशु स्कूल मसूरिया, मौलाना आजाद स्कूल, सरदार चिल्ड्रन स्कूल, केवी नंबर 1 एयर फोर्स, सेंट पैट्रिक स्कूल और नीरजा मोदी स्कूल को मॉडल बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां मतदाता सहायता केंद्र, प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे साथ ही छाया पानी की व्यवस्था की जाएगी।
फैक्ट फाइल
- 80 वार्ड
- 312 प्रत्याशी
- 3,40,056 कुल मतदाता
-1,76,006पुरुष मतदाता
- 1,64,046महिला मतदाता
- 540 कुल बूथ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oSa0w7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment