जोधपुर।
कृषि विद्युत बिलों के बकाया बिलों पर पेनल्टी व एलपीएस छूट योजना का शनिवार को अंतिम दिन है। भारतीय किसान संघ की योजना की अवधि बढ़ाने की मांग पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नही हुआ है। ऐसे में भारतीय किसान संघ ने विद्युत विभाग द्वारा छुट्टी के दिन भी नकदी काउंटर खुले रखने के आदेश के बाद किसानों से बकाया भुगतान कर पेनल्टी व एलपीएस माफ ी योजना का लाभ लेने की अपील की है।
संगठन के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि डिस्कॉम प्रबंध निदेशक व प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेज कर खरीफ सीजन की फ सलों के भुगतान नहीं आने के चलते पेनल्टी व एलपीएस माफ ी योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है लेकिन किसानों की मांग पर विभाग की ओर से कोई निर्णय नहीं हुआ है । वहीं मौजूदा निर्देशों के अनुसार योजना के 30 व 31 अक्टूबर दो ही दिन बचे है। इस दौरान राजकीय अवकाश के बावजूद विभाग ने सभी बिल जमा कराने के काउंटर चालू रखे है, जहां किसान पेनल्टी कम करवाकर बकाया कृषि विद्युत बिलों का भुगतान करके योजना का लाभ ले सकेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oDB5CT
0 comments:
Post a Comment