पढि़ए : ऐसा किया हुआ कि एक पिता को ही रूकवाना पड़ा अपनी लाडली का विवाह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर). 10 वर्षीय बालिका को बालिका वधु बनाने की जिद पर अडे दादा को लड़की के पिता द्वारा ऐसा नहीं करने की समझाइश पर भी नहीं मानने पर लड़की के पिता ने उपखण्ड अधिकारी को अपने पिता की जिद्द की शिकायत की। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने कालाउना गांव के राजस्व पटवारी भू अभिलेख अधिकारी एवं तहसीलदार को भेजकर लड़की के दादा से समझाइश की और कहा कि लड़की जब तक 18 वर्ष की न हो जाए तब तक उसका विवाह न करें। राजस्व विभाग के द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाही के दौरान कालाउना सरपंच पवनकंवर, शोभागसिंह,गजेन्द्रसिह महेन्द्रसिह, अजयपुनिया, ग्रामविकास अधिकारी मिश्रीलाल, पूर्व सरपंच गोकुलराम, मुरलीदास वैष्णव आदि भी पहुच गए। सभी की उपस्थिति मे मौका फर्द बनाकर लड़की के दादा व पिता को पाबंद किया।

100 रुपए रिफण्ड लेने को गंवाए 82 हजार रुपए
जोधपुर. पाल लिंक रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान के सौ रुपए रिफण्ड लेने के लिए कस्टमर केयर नम्बर पर बात करना एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया जब शातिर ठग ने खाते से 82 हजार रुपए निकाल लिए। शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार राजीव गांधी कॉलोनी निवासी गुलाम मोइनुद्दीन पुत्र अजहर अहमद ने 20 अक्टूबर को पाल लिंक रोड स्थित पेट्रोल पंप से वाहन में पेट्रोल भरवाया था। उसने पेटीएम से सौ रुपए का भुगतान किया था, लेकिन यह राशि भारत पे में गलत स्थानान्तरित हो गई। उसके खाते से सौ रुपए निकल गए थे। पंप के कर्मचारियों को सौ रुपए दिए और काम पर चला गया था। पेटीएम से गलत भुगतान के सौ रुपए वापस लेने के लिए उसने गूगल से कस्टमर केयर के नम्बर ढूंढे और उस पर बात की। उन नम्बर पर अशोक शर्मा नामक व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को भारत-पे का कर्मचारी बता सौ रुपए रिफण्ड करवाने का भरोसा दिलाया। बदले में उसने गुला मोइनुद्दीन से बैंक खाता नम्बर के प्रथम पांच डिजिट बताने को कहा। झांसे में आकर उसने खाता नम्बर उसे बता दिए। इसके बाद उसके बैंक खाते से 82 हजार 91 रुपए निकाल लिए गए। इसका पता लगा तो वह बैंक और फिर थाने पहुंचा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dQUnzA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment