- कोरोना का असर
- एशिया की सबसे बड़ी घी की मंडी के रूप में मशहूर है जोधपुर
जोधपुर।
कोरोना काल में देशी घी का व्यापार भी खासा प्रभावित हुआ है। एशिया की सबसे बड़ी देशी घी की मंड़ी के रूप में मशहूर जोधपुर में घी की खपत घट गई है। गुजरे सात माह में देशी की विशेष बिक्री नहीं हुई। जहां कोरोना काल से पहले यानि फरवरी माह तक प्रतिदिन औसतन 3500-4000 टिन की खपत हुआ करती थी। वहीं कोरोना काल शुरू होने से घी की खपत कम होना शुरू हो गई, और अभी तक यहीं स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन 1500-2000 टिन की खपत हो रही है। पूरे जिले में जोधपुर से ही घी की सप्लाई होती है।देशी घी की आम दिनों के साथ विवाह-शादियों, रामदेवरा सहित अन्य बड़े मेलें, मंदिरों, भण्ड़ारों, धार्मिक आयोजनों आदि में घी की खपत होती रहती है, कोरोना के कारण यह खपत भी नहीं हो रही।
---
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FnkrWv
0 comments:
Post a Comment