डॉ त्रिपाठी ने पुलिस विवि कुलपति का कार्यभार संभाला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी डॉ आलोक त्रिपाठी ने बुधवार को सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल लिया। वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक रह चुके हैं। शाम को जयपुर से जोधपुर पहुंचने पर वे सीधा विवि पहुंचे, जहां विवि के अधिकारी व कार्मिकों ने उनका अभिनंदन किया। विवि के प्रति कुलपति व आईजी रेंज नवज्योति गोगोई और वित्त नियंत्रक अंजलि यादव ने उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि पुलिस विवि में पांच साल बाद कुलपति की नियुक्ति हुई है। यह पद 2015 से खाली था। डॉ त्रिपाठी करीब एक पखवाड़े पहले ही 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे।

8 साल के इतिहास में दूसरा कुलपति
वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश में पहला पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में खोला गया। इसके पहले कुलपति आईपीएस बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक एमएल कुमावत बने। कुमावत अक्टूबर 2015 तक कुलपति रहे। इसके बाद नए कुलपति के चयन के लिए कई कमेटियां बनी। चार बार विज्ञापन जारी किया गया लेकिन पिछले 5 साल में विवि को अपना स्थाई कुलपति नहीं मिल सका। विवि के अब तक इतिहास में दो तिहाई समय बगैर मुखिया के गुजरा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T8S81n
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment