आज थम जाएगा चुनावी धूमधड़ाका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। नगर निगम उत्तर के 80 वार्डों के लिए गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे थम जाएगा। दो नगर निगम बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है। इनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रील लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने भी चुनिंदा वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं।

नगर निगम उत्तर के लिए सभी 80 वार्डों में 296 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से सत्रह वार्डों में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है। निगम के पांच वार्डों में 7-7, तीन में 6-6 और 9 वार्डों में पांच पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। बाकी के 46 वार्डों में कहीं त्रिकोणात्माक तो कहीं चुतुष्कोणीय मुकाबले के आसार बागियों की वजह से बने हुए हैं। दोनों ही दलों के 40 से अधिक बागी मैदान में डटे हुए हैं।

3.87 लाख वोटर, 625 बूथ

निगम उत्तर में मतदान के लिए 625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 272 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों पर 29 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करवाया जाएगा। कुल 3 लाख 87 हजार 794 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 98 हजार 886 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाक 88 हजार 905 है। इनके अलावा तीन थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं।

कल रवाना होंगे मतदान दल

नगर निगम उत्तर के लिए गठित मतदान दल 28 अक्टूबर बुधवार को राजकीय पोलोटेक्निक कॅालेज से मतदान सामग्री और ई वी एम मशीनें लेकर अपने गन्तव्य मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) इन्द्रजीत सिंह के अनुसार निगम उत्तर के वार्ड संख्या 1 से 30 तक के लिए मतदान दल प्रातः 9 बजे रवाना होंगे। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 31 से 60 तक के लिए मतदान दल प्रातः 11 बजे एवं वार्ड नम्बर 61 से 80 तक के लिए गठित मतदान दल दोपहर 1 बजे रवाना होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37XJOdt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment