पुराने ठेकेदार ने स्वीकारा, डराने के लिए भेजे थे हमलावर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मोगड़ा में डेयरी प्लांट के श्रमिक की चाकू से हत्या करने के मामले में संदेह के दायरे में आए पुराने ठेकेदार को पुलिस सोमवार को भोपाल से जोधपुर लेकर आई। प्रारम्भिक पूछताछ में उसने डेयरी प्लांट में पैकिंग का ठेका वापस लेने के लिए श्रमिकों को डराने के लिए हमलावरों को लातूर से भेजना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार गत एक अक्टूबर को वारदात के बाद मौके से मिले सुरागों के आधार पर गत शनिवार को भोपाल में प्लांट के पुराने ठेकेदार को पकड़ा गया था। जिसे पुलिस की एक टीम सोमवार को जोधपुर लेकर आई। पूछताछ में उसने कई बातें कबूल की है। उसी ने भोपाल से एक कार किराए पर लातूर भेजी थी, जहां से तीन श्रमिक कार में जोधपुर पहुंचे थे। तीनों ने रास्ते में चित्तौडग़ढ़ से दो परिचितों को साथ लिया था। लातूर के तीनों युवकों को उसने प्लांट के श्रमिकों को डराने-धमकाने के लिए जोधपुर भेजा था। एक अक्टूबर को हमले में लातूर के श्रमिक की हत्या हो गई थी। वारदात के बाद सभी कार से फरार हो गए थे। फिलहाल ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है।
उधर, वारदात में शामिल नितिन कोली, कमलेश सुवालका व राधेश्याम गुर्जर रिमाण्ड पर हैं। वहीं, मुख्य आरोपी राम बागल्ये, प्रेम व सुधीर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। जो भोपाल में कार छोड़कर भाग गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3izIlLN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment