गोतावर बांध को लेकर केन्द्रीयमंत्री मिला प्रतिनिधिमण्डल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बेलवा/जोधपुर. इन्दावटी क्षेत्र के छीतर पहाडिय़ों में प्रस्तावित गोतावर बांध व नदी जोड़ो अभियान के तहत शेरगढ विधानसभा को जोडऩे के लिए शेरगढ क्षेत्र से प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मिला।

राणोसा प्रतापसिंह इन्दा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित शेरगढ़ की महत्वाकांक्षी गोतावर बांध परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।


गौरतलब है कि गोतावर विकास कमेटी की पहल पर इन्दावटी क्षेत्र के लोग गत वर्षों से गोतावर बांध योजना की मांग कर रहे है। केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भौतिक टेक्निकल सर्वे का कार्य हुआ है। बता दें जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री बनने के साथ ही इन्दावटी क्षेत्र की छीतर की पहाडिय़ों में बांध बनने की आस जगी है।

ग्रामीण गोतावर नदी के पानी को रोककर बांध बनाने की अरसे से मांग कर रहे हैं। जल शक्ति मंत्रालय की टीम द्वारा गोतावर नदी में मिलने वाले नालों, जल भराव, ढलान सहित जल संरक्षण की संभावनाओं का पहले आकलन कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन के तहत गोतावर डेम महत्वपूर्ण प्रस्ताव साबित हो सकता है। क्योंकि कटोरेनुमा पहाडिय़ों के बीच जल संरक्षण करना शेरगढ़ के लिए वरदान होगा।

करीब 2100 बीघा क्षेत्र में गोतावर बांध का निर्माण जल संरक्षण के साथ शेरगढ़ के विकास व समृद्घि में अहम साबित होगा। यहां पर्यटन क्षेत्र भी विकसित किया जा सकता है। करीब 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के फैलाव में इस बांध के निर्माण से जिलेभर में पेयजल किल्लत से निजात मिल सकेगी। गोतावर नदी के रूप में बहकर लूणी नदी में जाने वाले जल को संरक्षित कर क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

गोतावर बांध-एक नजर
बांध क्षेत्र - 2100 बीघा
जल भराव क्षमता (मिलियन) - 4.15 घनफीट

इनको मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायतें - 23
राजस्व गांव -118
जनसंख्या -106955
पशुधन -167048
नलकूप -1893
हैंडपम्प -1564
कुएं -673
कृषि भूमि -69186 बीघा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jVu9OM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment