बिलाड़ा (जोधपुर). परिवार वाले अपने खेत में गए हुए थे कि पीछे से मकान का अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी होने का मामला यहा थाने मे दर्ज करवाया। उदलियावास निवासी पप्पुराम पुत्र मोहनराम माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार सहित दिन को अपने खेत मे गए हुए थे वापस शाम को आए तो मकान के अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे हुए सोने व चांदी के आभूषण व पच्चीस हजार रुपए नगद रखे हुए थे जो कि कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए सहायक उपनिरीक्षक पुखराज को सौंपी गई।
दुकान से फ्रिज व सामान चुराया
पीलवा-देचू (जोधपुर). पीलवा सड़क पर एक दुकान से अज्ञात चोरों ने फ्रिज व सामान चुरा लिया। लोहावट थाना एएसआई शैतानाराम ने बताया कि शनिवार रात को किसी अज्ञात चोरो ने गजेन्द्रसिंह पुत्र देवीसिंह की दुकान से एक फ्रिज व सामान चुरा लिया जिसकी सूचना मिलने मौके पर पहुचकर मौका मुआयना पर ग्रामीणों से जानकारी ली तथा पुलिस जांच कर रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mkl0Qz
0 comments:
Post a Comment