दहेज के लिए विवाहिता को उतारा मौत के घाट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देचू (जोधपुर). देचू पुलिस थाना क्षेत्र बारनाऊ गांव में एक विवाहिता की कम दहेज को लेकर हत्या करके उसका शव पानी के टांके में डालने का आरोप लगाते हुए पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।
थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने बताया कि प्रार्थी पांचलीवास पंचपदरा निवासी इन्द्रसिंह पुत्र देवीसिंह ने रिपोर्ट दी की उसकी बहन संतुकंवर (२९) की शादी १० साल पूर्व सगनसिंह पुत्र सुल्तानसिंह राजपूत निवासी मां संतीनगर बारनाऊ के साथ हुई थी। शादी के बाद कम दहेज को लेकर आए दिन मारपीट कर परेशान किया जाता था। सोमवार शाम को ससुर सुल्तानसिंह, देवर किशोरसिंह, सासु, जेठानी, पति सगनसिंह ने मारपीट कर हत्या करके संतुकंवर का शव पानी के टांके में डाल दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को सीएचसी देचू में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

घायल गाय को चिकित्सालय में भेजा
देचू. राजमार्ग 125 व मेगा हाइवे सरहद कनोडिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय का पैर फै्रक्चर हो गया था। कामधेनु सेना जिला प्रवक्ता अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सड़क किनारे तड़प रही गाय को गौ सेना के कार्यकर्ताओं ने राशि एकत्रित करके गाय को जोधपुर स्थित विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय में वाहन करके भेजने की व्यवस्था की।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TqP9Bk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment