जोधपुर।
नगर निगम दक्षिण के मतदान रविवार सुबह शुरू हो चुके है। मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में जोश है। कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। वृद्ध, विकलांग मतदातओं को मतदान केन्द्र पर लाने के लिए प्रत्याशियों ने अलग रणनीति बनाई है। कार्यकर्ता ऐसे वृद्ध व विकलांग मतदाताओं को दो पहिया, ऑटो में मतदान केन्द्र तक ला रहे है। वहां से चलने में असमर्थ लोगों को गोद में उठाकर केन्द्र तक ला रहे है।
रातानाड़ा सांसी बस्ती में सुबह सुबह ही मतदान को लेकर उत्साह है। विभिन्न पाटियों के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए निवेदन कर रहे है। वहीं कुछ कार्यकर्ता मतदाताओं को गोद में उठाकर ला रहे है।
--
उत्तर में हुए थे 29 को मतदान
नगर निगम उत्तर में 29 मतदान हुए थे। वहीं रविवार को नगर निगम दक्षिण के 80 वार्डो के लिए मतदान हो रहे है। परिणाम 3 नवम्बर को आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HPFpht
0 comments:
Post a Comment