जोधपुर. अपणायत के शहर जोधपुर में कोरोना के गंभीर रोगियों के ईलाज के लिए प्लाज्मा डोनेशन की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग आगे आकर मानवता की मिसाल कायम कर रहे है। मथुरादास माथुर अस्पताल में सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जिन्दल ने अपने पुत्र अविरल जिन्दल व भतीजे अर्पित व क्षितिज जिन्दल के साथ प्लाज्मा डोनेट किया। व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरूण कटारिया ने बताया की शहर में कोरोना के गंभीर रोगियों के ईलाज के लिए प्लाज्मा की जरूरत को पूरा करने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इसी कडी में सर्वप्रथम व्यापारी संघ के अनिल जिन्दल ने अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ प्लाज्मा डोनेट किया। परिवार की महिलाओं सहित सभी सदस्य कई बार रक्तदान भी कर चुके है। जिंदल परिवार के सभी परिजन जुलाई के अंत में कोरोना पोजिटिव व 10 अगस्त को निगेटिव हुए थे। ब्लड बैंक के डॉ मीना व लैब टेक्नीशियन ललित सोलंकी ने प्लाज्मा प्रोसेस पूरा किया। बाबा रामदेव संस्थान के नियमित रक्तदाता सुनील विश्नोई ने गुरुवार को मथुरादास अस्पताल के ब्लड बैंक में कोरोना मरीजो के लिए प्लाज्मा डोनेट किया। अभी तक 34 बार रक्तदान कर चुके विश्नोई कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद संस्थान के अध्यक्ष करण सिह राठौड़ व उत्कर्ष के निर्मल गहलोत की प्रेरणा से प्लाज्मा डोनेट का निर्णय लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k1osin
0 comments:
Post a Comment