विद्यार्थी, बेरोजगार, ड्राइवर, मजदूर, व्यापारी और पेंशनर्स सब पार्षद बनने की कतार में

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम उत्तर-दक्षिण के चुनाव में इस बार विभिन्न पेशे से जुड़े लोग मैदान में उतरे हैं। ये सभी अपने मूल व्यवसाय के अलावा राजनीति में भी भाग्य आजमाना चाहते हैं। इसमें ऑटो चालक, कार ड्राइवर, मजदूर और बड़े व्यापारी तक पार्षद बनने के इच्छुक हैं। कुल 608 उम्मीदवार विभिन्न कार्य से जुड़े हैं। जो चुनावी रण में जीत के लिए अपने विभिन्न समीकरण लगा रहे हैं। राजनीति में इनका क्या कॅरियर बनेगा, ये बात मतदान के दिन जनता ही तय करेगी।

1948 और 1997 की पैदाइश भी मैदान में

इस बार चुनाव मैदान में विभिन्न आयु वर्ग के लोग हंै। जिनका जन्म 1948 में हुआ, वे भी। जिनका जन्म 1996-1998 के मध्य हुआ, वे भी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी ने चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है। इन प्रत्याशियों को अपनी पढ़ाई के साथ राजनीति में भी कॅरियर नजर आ रहा है।

हर पेशे से जुड़ा व्यक्ति बनना चाह रहा पार्षद

राजनीति में कॅरियर की पहली सीढ़ी भी पार्षद चुनाव बताया जाता है। इसीलिए 608 प्रत्याशी नगर निगम उत्तर-दक्षिण के रण में है। इस बार मैदान में टैक्सी, चौपहिया वाहन ड्राइवर, बेरोजगार, हलवाई, दंत चिकित्सक, मजदूर व व्यापारी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

रिटायर्डमेंट के बाद खेलेंगे द्वितीय पारी

इस बार चुनाव मैदान में कई ऐसे प्रत्याशी है, जो राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में अपनी द्वितीय पारी खेल रहे है। इसमें कई बड़े पदों पर अफसर भी रहे है। कई रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। इन सभी का एक ही ध्येय है कि चुनावी रण जीतना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tr6xpz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment