बदलती लाइफ स्टाइल से शहर में बढ़ गए कारों के शौकीन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. वर्तमान समय में कार विलासिता नहीं, बल्कि जरुरत बन गई है। बदलती लाइफ स्टाइल और आराम पसंद जिन्दगी के चलते लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महत्व कम देने लगे हैं। कारों की विभिन्न कंपनियों के आकर्षक मॉडल लोगों को लुभा रहे हैं। हाई रेंज से बेसिक रेंज की कारें व उनकी कीमतों के अनुसार कारों की तरफ रुझान बढ़ रहा है।

परिवार के साथ यात्रा का आनंद
आधुनिक जीवन शैली ने लोगों को बदल दिया है। जिसमें अब कार स्टेटस सिम्बल माना जाता है। साथ ही, फैमिली के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए कार प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्हीकल बन गया है। लोग अपने परिवार के साथ कार में आराम से यात्रा करना पसंद करते हैं। कारों में वृद्धि होने से लोगों को सुविधा हुई है, वहीं ट्रेफिक जाम व प्रदूषण की समस्या भी बढ़ी है।

पुरानी कारों को एक्सचेंज नहीं करवा, नई गाड़ी को प्रिफर कर रहे
देवड़ा हुण्डई के विवेक के देवड़ा के अनुसार कस्टमर पुरानी कारें एक्सचेंज नहीं करवा रहे हैं, बल्कि एक और नई कार लेने को प्रिफ र कर रहे हैं। कुछ ग्राहक छोटी-बड़ी दोनों तरह की गाडिय़ां प्रिफ र कर रहे हैं। कुछ घर में एक और गाड़ी ले रहे हैं, सिटी पर्पज के लिए। वहीं कुछ ग्राहक अपने यूज के हिसाब से छोटी और मीडियम सेगमेन्ट की गाडिय़ां ले रहे हैं।

पिछले तीन सालों का आंकड़ा
वर्ष—- कारों की संख्या पंजीयन में
२०१८— १००००
२०१९— १०२३३
२०२०(२६ अक्टूबर तक)— ५९२६
(कोरोना के कारण कारों की खरीद प्रभावित हुई। अब त्यौहारी सीजन को देखते हुए कारों की खरीद में बूम आया है)

हर वर्ग की अलग पसंद
- उच्च वर्ग के लोग: विभिन्न कंपनियों की नई अपग्रेडेड कार लेना पसंद कर रहे हैं। जोधपुर में उपलब्ध नहीं होने पर दिल्ली-मुम्बई से बुकिंग कर मंगवा रहे हैं।
- मध्यम वर्ग के लोग: मध्यम वर्ग के लोग कम अपग्रेडेड मॉडल पसंद कर रहे है। कुछ इलेक्ट्रिड कार को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
- निम्न वर्ग: इस वर्ग के लोग केवल अपनी जरुरत पूरी करने के लिए बेसिक मॉडल ही रख रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oLtJgA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment