करोड़ों रुपए के चिटफण्ड घोटाले का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले डीएसटी ने जयपुर कमिश्नरेट के तीन हजार रुपए के इनामी आरोपी को मंगलवार को कचहरी परिसर के पास पकड़ लिया। जिसे रात का जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा में सिरसा के सीटी थानान्तर्गत बारासरी जामाल गांव निवासी संदीप बेनीवाल पुत्र ब्रजेन्द्रसिंह जाट करोड़ों रुपए के चिटफण्ड घोटाले में मुख्य आरोपी है। उस पर जयपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने तीन हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। उसकी लम्बे समय से तलाश चल रही थी। उसके जोधपुर में होने की सूचना पर डीएसटी को सक्रिय किया गया। टीम के प्रभारी व एसआइ कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस ने कचहरी परिसर के पास घूम रहे संदीप बेनीवाल पुत्र ब्रजेन्द्रसिंह जाट को पकड़ लिया गया। उदयमंदिर थाना पुलिस की सूचना पर जयपुर की चित्रकूट थाने से अधिकारी व जवान जोधपुर पहुंचे और रात को संदीप को लेकर जयपुर रवाना हो गए।

पुलिस का कहना है कि तीन हजार रुपए का इनामी आरोपी संदीप के खिलाफ करोड़ों रुपए के चिटफण्ड घोटाले को लेकर आठ मामले दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31PYreG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment