चुनाव प्रक्रिया के बीच रतनू एपीओ, चौधरी नए आयुक्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

आरएएस से आइएएस में प्रमोट होने वाले अफसरों की सूची में शामिल जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त मेघराजसिंह रत्नू को सरकार ने एपीओ कर दिया है। उनके स्थान पर नगर निगम उदयपुर के आयुक्त व उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीइओ आइएएस कमर उल जमान चौधरी को लगाया गया है।

चुनाव के बीच राज्य सरकार की ओर से एक ही आदेश निकाल कर यह बदलाव करना कई सवाल खड़े कर गया। ऐसा भी माना जा रहा है कि जेडीए में पिछले कुछ समय से विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया। कई स्थानीय नेताओं के जरिये सीएम अशोक गहलोत तक शिकायत पहुंची है। कई कार्य शुरू नहीं होने और जो शुरू हुए वे अंजाम तक नहीं पहुंचने के कारण चुनाव में सरकार को इसका नुकसान होने का भी खतरा बना हुआ था। इस कार्रवाई को इससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है। संभागीय आयुक्त व जेडीए चेयरमैन डॉ. समित शर्मा के कुछ दिन पूर्व औचक निरीक्षण के दौरान भी आयुक्त रतनू अनुपस्थित मिले थे। डॉ. शर्मा की फील्ड विजिट में भी रत्नू गैर हाजिर रहते थे। कई फील्ड विजिट में जेडीए चेयरमैन तकनीकी अधिकारियों के साथ ही नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3keVyeI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment