बीएड स्पेशल प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश पत्र जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय व संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में बीएड स्पेशल (वीआई एवं एमआर) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 अक्टूबर से और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसकी विस्तृत से समय सारणी एवं प्रवेश पत्र शनिवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया। इनकी परीक्षाएं नया परिसर स्थित भाषा प्रकोष्ठ परीक्षा केंद्र में सुबह 9 से 11 बजे की पारी में होगी।
उधर एनसीटीई के दिशा निर्देशों के नियमानुसार बीएड प्रथम की परीक्षाएं 21 अक्टूबर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। इसकी समय सारणी सोमवार शाम तक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर 12 से

एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी भी समय सारणी विवि की वेबसाइट पर सोमवार शाम तक जारी की जाएगी। गौरतलब है कि विवि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं करवा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SkvzX3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment