काजरी में कोविड से बचाव की शपथ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में निदेशक डॉ ओपी यादव ने वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 वायरस का प्रसार रोकने और केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करने, मास्क पहनने, आवश्यक दूरी बनाए रखने, हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करने, सावधानियां बरतने, सतर्क रहने, दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई।

'आप की चुनाव समिति नियुक्त
जोधपुर. आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय नेतृत्व ने जोधपुर नगर निगम चुनाव मे चुनाव समिति की घोषणा की है। जिसमे रमजान खान को प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य और जोधपुर चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर जब्बर सिंह राठौड़्, डॉ अनिल शर्मा, लीलाधर लखारा व सौरभ वढेरा को सदस्य नियुक्त किया।

ऑनलाइन पद्धति से हुआ शिक्षकों का सम्मान
बिलाड़ा. राजस्थान सरकार द्वारा गुरुवार को किए गए शिक्षक सम्मान का आयोजन ऑनलाइन पद्धति से राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित हुआ। जिसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कानाराम हिमार ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में राज्य स्तरीय शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस आयोजन के दौरान बिलाडा से ब्लॉक स्तर पर कक्षा ९ से 12 वर्ष तक के वर्ग मे श्रवण कुमार सेन ओलवी कक्षा 6 से 8 वर्ग में अशोक कुमार मॉडल पिचियाक कक्षा 1 से 5 तक वर्ग के लिए संजय प्रजापति को सम्मानित किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j5JvPj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment