आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का आरोपी दामाद गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया के अमरावती नगर स्थित मकान में एक वृद्ध को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने के मामले में लम्बे समय से फरार दामाद को सोमवार को गिरफ्तार किया। मृतक की तीन पुत्रियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि प्रकरण में लोहावट थानान्तर्गत हनुमान सागर नया बेरा निवासी अशोक कुमार पुत्र रतीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह पांच माह से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अशोक की पत्नी सहित राजेश्वरी, पुष्पा व कमला को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है।
गौरतलब है कि मूलत: लोहावट थानान्तर्गत मूलराज गांव हाल अमरावती नगर निवासी बीरबलराम बिश्नोई ने गत १४ मई को मकान की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के पुत्र रमेश कुमार ने तीनों बहनें और बहनोई अशोक कुमार के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। तब से अशोक बिश्नोई फरार हो गया था।
मकान खाली न करने को लेकर कर रहा था झगड़ा
मृतक के पुत्र का आरोप है कि अमरावती नगर स्थित मकान में माता-पिता व बहन राजेश्वरी व दामाद अशोक के साथ रह रहे थे। मकान खाली करने के लिए पुत्री व दामाद पर लगातार दबाव डाला जा रहा था। जिसको लेकर अशोक आए दिन घर में लड़ाई-झगड़े और पिता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। दूसरी बहन का रिश्ता भी टूट गया था। इसको लेकर समाज में बदनामी की आशंका से पिता हर समय परेशान रहते थे। बहन राजेश्वर, कमला, पुष्पा व राजेशवरी का पति अशोक अशोक व पुष्पा का पति कैलाश जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मकान पर कब्जा करने की फिराक में थे। सुसाइड नोट में भी यही आरोप लगाए गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lUndlE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment