भाजपा का शुरू से फोकस, कांग्रेस ने अंत में लगाया जोर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम दक्षिण जो कि शहर का बाहरी हिस्सा जिस पर शुरू से ही भाजपा का फोकस ज्यादा है, वहां अंतिम समय में कांग्रेस ने भी जोर लगाया। प्रचार खत्म होने के अंतिम दिन और उससे पहले भी दो-तीन दिन कांग्रेस ने यहां प्रचार की रफ्तार तेज की।
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ शहर विधायक मनीषा पंवार व अन्य कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता दिखाई। भाजपा के कई बड़े नेताओं का ‘होम निगम’ कहा जा सकता है। क्योंकि इसी निगम में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित अन्य नेता इसी निगम के अलग-अलग वार्ड के रहवासी हैं। 80 वार्ड में से 35 से ज्यादा में भाजपा और कांग्रेस को बागियों और निर्दलीयों से खतरा है। इसी निगम में रालोपा के कुछ प्रत्याशी भी भाजपा की राह मुश्किल कर सकते हैं। भाजपा ने यहां कई महिला प्रत्याशियों को उतारा है और इनमें से कई महापौर पद की दावेदार भी समझी जा रही है। वहीं कांग्रेस ने ग्राउंड जीरो पर भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी जोर लगाया है।

यह है स्थिति

कांग्रेस और भाजपा में 12 वार्डों में सीधी लड़ाई है। इसके अलावा 25 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशी हैं। 21 वार्डों में चार-चार उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। 13 वार्ड ऐसे हैं जहां पांच-पांच प्रत्याशी हैं। एक वार्ड में छह, छह वार्डों में सात-सात और दो वार्डों में आठ-आठ प्रत्याशी मैदान में है।

यहां सीधा मुकाबला - वार्ड संख्या 12, 13, 17 , 24, 37, 51, 54, 60, 65, 66, 73, 75
यहां त्रिकोणीय - वार्ड संख्या 3, 7, 8, 15, 18, 20, 23, 25, 32, 34, 38, 44, 47, 48, 49, 50, 53, 56, 59, 62, 63, 68, 70, 72, 80

यहां चार जने - वार्ड संख्या 1,2, 5, 6, 10, 14, 19, 21, 26, 31, 35, 41, 42, 45, 52, 55, 57, 61, 71, 76, 79
यहां पांच जने - वार्ड संख्या 4, 9, 11, 28, 29, 33, 36, 40, 43, 69, 74, 77, 78

यहां छह जने - वार्ड संख्या 16
यहां सात जने - वार्ड संख्या 27, 30, 39, 46, 58, 64

यहां आठ जने - वार्ड संख्या 22, 67

भाजपा ने कुछ ऐसे लगाया जोर
मंत्री शेखावत, राज्यसभा सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, सहित अन्य फील्ड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

रालोपा के बेनीवाल की सभा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो के समर्थन में जन संपर्क किया। उन्होंने सारण नगर, मधुवन हाउसिंग बोर्ड व भगत की कोठी में जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HQ2FMc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment