ऩवदुर्गा के रूप में कन्याओं का हुआ पूजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व विजयदशमी रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार सुबह 6.58 बजे अष्टमी तिथि समाप्त होने से घरों व मंदिरों में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन किया गया। नवमी तिथि रविवार को भी सुबह 7.41 बजे तक रहेगी। शनिवार को अष्टमी व नवमी तिथि का संयुक्त रूप से योग होने से घरों में हवन के बाद नन्हीं बालिकाओं का दैवीय रूप में पूजन किया गया। मेहरानगढ़ स्थित मां चामुण्डा के दरबार में पुजारियों की ओर से शुक्रवार शाम शुरू हुए हवन की पूर्णाहुति शनिवार सुबह की गई। मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना कर कमल पुष्प और कमलगट्टे का अर्पण किया गया। पंडित ओम दत्त शंकर ने बताया कि 25 अक्टूबर को विजय दशमी दशहरा के दिन पंचांगों में शिव शक्ति के संयुक्त रूप अद्र्धनारीश्वर स्वरूप के पूजन का वर्णन दिया गया है। नेहरू पार्क के पीछे स्थित दुर्गा बाड़ी में 78 वें दुर्गा पूजन सादगी से मनाया जाएगा। केवल पुजारियों की ओर से विजयदशमी का प्रतिकात्मक पूजन होगा।

सामूहिक कन्या पूजन
सेवा भारती समिति की ओर से शनिवार को कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करते हुए सामूहिक कन्या पूजन किया गया। गुरों का तालाब स्थित सेवा कुंज छात्रावास में आयोजित पूजन कार्यक्रम में कुल 27 कन्याओं का तीन अलग अलग समूह में पूजन करने के बाद मिष्ठान, फल, धार्मिक पुस्तकें, वस्त्रादि से सत्कृत किया गया। सेवा भारती समिति के महानगर मंत्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गोविंद किशोर खेतावत, गणपतसिंह भाटी, ओमप्रकाश धामू, पूजा दुबे आदि ने सहयोग किया। बेटी सुरक्षा दल जोधपुर की ओर से वात्सल्यपुरम फाउंडेशन की बेटियों का पूजन जिला अध्यक्ष स्नेहा भंडारी के नेतृत्व में किया गया। बच्चो को बेटी सुरक्षा दल की ओर से मिष्ठान एवं जरूरत की सामग्री भेंट की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TzFicJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment