फिजां में घुलने लगी गुलाबी ठंडक तो कुरजां की संख्या हुई पांच हजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नंदकिशोर सारस्वत

जोधपुर. उत्तरी रूस, उक्रेन तथा कजाकिस्तान आदि देशों से जोधपुर जिले के खींचन में शीतकालीन प्रवास के लिए सारस प्रजाति के सदस्य कुरजां की संख्या शुक्रवार को दो हजार पार कर दूसरे ही दिन पांच हज़ार हो चुकी है। पक्षी विशेषज्ञों ने इस बार शीतकाल में दिसम्बर अंत तक कुरजां की संख्या 30 हजार तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। खींचन में यदि वनविभाग और जिला प्रशासन कुरजां संरक्षण पर ध्यान दे तो कोरोनाकाल में भी घरेलु पर्यटन की नई राह खुल सकती है।


न्यायालय निर्देशों के बावजूद प्रोजेक्ट में ढिलाई

खींचन में उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में पर्यटन विकास एवं कुरजा संरक्षण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में 94.12 लाख रु. स्वीकृत किए गए। पर्यटन विभाग की ओर से प्रथम चरण में जारी 30 लाख रु से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए है जिनमें कुरजां के पड़ाव स्थल मुख्य तालाबों की तारबंदी, चुग्घाघर के पीछे कुरजां के उतरने के लिए प्लेटफॉर्म निर्माण, कंटीली झाडिय़ों की सफाई,तारबंदी, तालाब पर गेट आदि कार्य करवाए गए है। लेकिन प्रोजेक्ट के बकाया कार्य अभी तक अधूरे पड़े है।

यह भी है परेशानी

खीचन में पिछले लंबे अर्से से कुरजां चुग्गा घर में नियमित सेवाएं देने वाले सेवाराम माली ने बताया की वनविभाग का क्षेत्रीय कार्यालय नहीं होने से पक्षियों के साथ छेड़छाड़ को रोकने वाला कोई नहीं है। ड्रोन फोटोग्राफी करने पर पक्षी डिस्टर्ब होकर खेतों में चले जाते है जो कई दिनों तक वापस लौटकर नहीं आते है। बर्ड रेस्क्यू सेंटर के अभाव में हर साल फूड पोइज़निंग व अन्य कारणों से घायल कुरजां की मौत हो जाती है।

पर्यटन सर्किट विकसित करने के पुरजोर प्रयास

खींचन में कुरजां प्रवास स्थल की सुविधाएं बढ़ाने और पर्यटन सर्किट विकसित करने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे है। पक्षी चुग्गाघर व आसपास के पड़ाव स्थलों की नियमित सफाई व्यवस्था का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। खींचन में तीनों तालाबों में पानी की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचइडी अधिकारियों को पाबंद किया है। घायल पक्षियों के लिए भामाशाहों के सहयोग से एक एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने पर सहमति मिल चुकी है । पर्यटकों के लिए चुग्गाघर के पास शौचालय व्यवस्था, वाहन पार्किग, विभिन्न स्थलों पर सूचनात्मक साईनेज लगवाने, ड्रॉन से फोटो शूट करने पर पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है।
-हाकम खां, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, फलौदी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34gIZc4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment