केन्द्र के बजट पर खुद की पीठ थपथपा रही राज्य सरकार, जोधपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर किया मंथन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और पूर्व केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर की मुलाकात गहलोत के निवास पर हुई। यहां खींवसर ने गहलोत की कुशलक्षेम पूछी और जोधपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मंथन भी किया। उनके साथ पूर्व जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण धनाडिया भी मौजूद थे। साथ ही प्रदेश में दिन ही दिन बढ़ रहे अपराधों पर आगामी रणनीति पर चर्चा की।

केन्द्र के बजट पर खुद की पीठ थपथपा रही राज्य सरकार
राज्यसभा सांसद गहलोत एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि जोधपुर को सीवरेज लाइन से जोडऩे के लिए ‘अमृत योजना’ के तहत केन्द्र सरकार ने 2016 में 85 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। ‘अमृत योजना’ के तहत आवंटित राशि पूर्ण खर्च नहीं हुई थी। उसी बचत राशि में से शहर के समस्याग्रस्त जलभराव स्थलों का चयन कर १३ स्थानों पर खर्च कर शहर को समस्याओं से निजात दिलाकर विकास कार्य की झूठी वाहा-वाही लूटने का आरोप लगाया। इन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने 1372 करोड़ रुपए बीकानेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, सीकर के लिए आवंटित किए थे जिसको गहलोत सरकार विकास के नाम पर कार्य करवाकर स्वयं की पीठ थपथपा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SwiKca
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment