हरियाणा भागने की फिराक में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास होटल में महिला से बलात्कार करने के आरोपी कार टैक्सी चालक को जयपुर में शाहपुरा के पास पकड़कर गिरफ्तार किया। वह जयपुर से हरियाणा भागने की फिराक में था।

थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि जयपुर की एक महिला गत 29 सितम्बर को रिश्ते में बहन के लिए रिश्ता देखने जोधपुर आई थी। वो रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रूके थे। उसके साथ आए कार टैक्सी चालक पवन कुमार ने महिला को अकेला पाकर 30 सितम्बर व एक अक्टूबर को बलात्कार किया था। फिर वह जयपुर चला गया था। उधर, महिला ने तीन अक्टूबर को पवन कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई थी। महिला के बयान व मेडिकल करवाने के साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम जयपुर भेजी, लेकिन आरोपी जयपुर से हरियाणा के लिए रवाना हो गया, लेकिन हेड कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल सूरजाराम व विनोद यादव ने शाहपुरा के पास हरियाणा में महेन्द्रगढ़ जिले के नारनोल में खासपुर निवासी पवन कुमार पुत्र जसवंत शर्मा को गिरफ्तार किया।

:::::::::::::::::::

22.75 लाख धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने भूखण्ड का दुबारा बेचान करके 22.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गत 26 अगस्त को देवी पत्नी सम्पतराज गौड़ ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। महिला ने रातानाडा के ईस्ट पटेल नगर में एक भूखण्ड चुकीदेवी को बेचा था। नंदकिशोर व राजेन्द्र प्रसाद ने यही भूखण्ड दुबारा महिला को बेच 22.75 लाख रुपए हड़प लिए थे। जांच में दोषी पाए जाने पर चांदपोल के बाहर माता का कुण्ड निवासी नंदकिशोर पुत्र किशनदास वैष्णव व चांदपोल के बाहर बोड़ों की बगेची निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र किशनदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iBZvsl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment