पढि़ए : शेरगढ़ थाने में दर्ज हुआ अजीब चोरी का मामला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शेरगढ़ (जोधपुर). बाड़े में से बंधे बकरे को चोरी करके ले जाने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी देवेन्द्रसिह राठौड़ ने बताया कि शिवपुरा सिहान्दा निवासी शिवाराम पुत्र सांगाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अक्टूबर को वो शेरगढ आया हुआ था तथा मोटरसाइकिल खराब होने की वजह से रात करीब बारह बजे घर पहुचा पीछे घर में शिवपुरा निवासी श्रवणराम पुत्र लाधुराम भील, रावलराम पुत्र रामूराम मेघवाल, मूलाराम पुत्र रिखाराम, विशनाराम पुत्र भगाराम व मोतीराम पुत्र मालाराम भील दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तथा उसकी पत्नी के साथ गाली गलोच की व बाड़े में बंधे बकरे को चुरा कर ले गए। अगले दिन शिवाराम ने उलहाना देने गए तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मारपीट का मामला दर्ज
देचू (जोधपुर). थाना क्षेत्र के जेठानिया निवासी एक आदमी दो जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। मुख्य आरक्षी हरचंदराम खिलेरी ने बताया कि प्रार्थी जेठानिया निवासी लूणसिंह पुत्र राजूसिंह ने रिपोर्ट दी की २५ अक्टूबर को घर जा रहा था। तभी इसी गांव निवासी जसवन्तसिंह, स्वरूपसिंह दोनों पुत्र चैनसिंह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मुख्य आरक्षी भंवरसिंह को सौपी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HFK99C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment