जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की एमए, एमकॉम और एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षाओं के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं संभाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में एक साथ आयोजित की जाएगी।
बीएड परीक्षा के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
जेएनवीयू से सम्बद्ध सभी बीएड महाविद्यालयों की बीएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो रही है। विद्यार्थी 5 गुना परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन जमा करवा सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन की प्रिन्ट कॉपी (हार्ड कॉपी) 13 अक्टूबर तक सम्बन्धित महाविद्यालयों एवं संकायों में जमा करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय में बीएड परीक्षाएं नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन के दिशा निर्देशानुसार आयोजित होगी। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्टूबर और बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इनके प्रवेश पत्र 15 अक्टूबर तक जारी कर दिए जाएंगे।
हार्डकॉपी जमा करवाने का अंतिम दिन
जेएनवीयू में स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय वरीयता सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की हार्ड कॉपी सहित अन्य दस्तावेज जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय/संकाय में 12 अक्टूबर तक जमा करवाने हैं। मंगलवार से शुल्क जमा करवाने की प्रक्रि या शुरू होने की संभावना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SMNTbj
0 comments:
Post a Comment