इस बार गली-गली जलेगा बुराई का प्रतिक रावण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना के चलते इस बार जोधपुर सहित अन्य जिलों में रावण दहन के बड़े आयोजन होना संभव नहीं होगा। इसके चलते रावण के पुतले बनाने का काम करने वाले परिवार इन दिनों शहर में कई जगह डेरा डाले बैठे है। जो दो से लेकर 80 फीट की ऊंचाई तक के रावण के पुतले बना रहे है। शहर के बनाड रोड सारण नगर पूल के निकट सड़क किनारे रावण के पुतले बनाने वाले प्रकाश ने बताया कि रावण व उनके परिवार के पुतले बनाने का काम उनका परिवार पिछले कई वर्षों से कर रहा है। इस बार बड़े आयोजन नहीं होंगे। इसको देखते हुए दो फीट से लेकर 80 फीट तक के रावण के पुतले बना रहे है। दो फीट के पुतले की कीमत 500 रुपए से रखी है। जैसे-जैसे पुतले की ऊंचाई बढ़ती है मूल्य भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार गली-गली में रावण के पुतले बच्चे जला सके। उसको ध्यान में रखते हुए कम ऊंचाई के पुतले बना रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31qvfuR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment