मकान में देह व्यापार, सेना का जवान सहित पांच गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने अभयगढ़ स्कीम स्थित मकान में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं और दो ग्राहकों को बुधवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक व्यक्ति सेना में जवान है और जम्मू में पदस्थापित है।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि अभयगढ़ स्कीम स्थित मकान में वेश्यावृत्ति होने की सूचना मिली। इस पर एक फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। बोगस ग्राहक के इशारा मिलते ही एसीपी दरजाराम बोस के नेतृत्व में थानाधिकारी रमेश शर्मा व पुलिसकर्मियों ने वहां दबिश दी, जहां तीन महिलाएं संदिग्ध हालात में मिली। वहीं, दो युवक भी संदिग्ध मिले। पुलिस ने एक स्थानीय सहित तीन महिलाओं के साथ बतौर ग्राहक बाड़मेर में गिड़ा थानान्तर्गत रतऊ में हिरजाणियों की ढाणी निवासी विक्रम पुत्र परसाराम गौड़ और मूलत: बेलवा हाल नांदड़ी में रमजान का हत्था निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र श्रवणसिंह को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुरेन्द्रसिंह जम्मू के डोडा में फॉर राष्ट्रीय राइफल रेजीमेंट में जवान है।
पुलिस का कहना है कि मकान मालिक विदेश में है। देह व्यापार के लिए आरोपियों ने संभवत: मकान किराए पर ले रखा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30ISy2A
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment