आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
- मकान पर कब्जे के विवाद में वृद्ध के आत्महत्या करने का मामला
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया के अमरावती नगर स्थित मकान की छत पर आत्महत्या करने के मामले में शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक मृतक की तीन पुत्रियों व एक दामाद सहित पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि प्रकरण में पाल गांव निवासी कैलाश थोरी (32) पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। वह गत 14 मई से फरार चल रहा था। इस मामले में मृतक बीरबलराम बिश्नोई की पुत्री पुष्पा, कमला व राजेश्वरी और दामाद अशोक कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि आरोपियों से परेशान होकर अमरावती नगर निवासी बीरबलराम बिश्नोई ने गत १३ मई की मध्यरात्रि में मकान की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। लोहावट थानान्तर्गत मूलराज नगर निवासी पुत्र रमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dTTZk3
0 comments:
Post a Comment