मर्सिडीज में आइपीएल पर करोड़ों का सट्टा लगाते एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही सख्ती व गश्त के बीच चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बुधवार को नहर रोड पर एक लग्जरी कार में आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे एक शातिर बुकी को गिरफ्तार किया। उससे चार मोबाइल, लेपटॉप, आइपेड, दो लाख रुपए व १९४६ डालर भी जब्त किए गए हैं। आइपीएल में मैच फिक्सिंग के संबंध में जांच की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चुनावी गश्त के दौरान चौहाबो के नहर रोड पर मर्सिडीज कार संदिग्ध नजर आई। थानाधिकारी लिखमाराम ने कार रुकवाई। चालक सीट पर मिले सौरभ द्विवेदी व कार की तलाशी ली गई तो उसके आइपीएल मैच में सट्टेबाजी में लिप्त होने का पता लगा। वह कार मे ही लेपटॉप व आइपेड के जरिए सट्टा बुक कर रहा था। पुलिस ने चौहाबो में सेक्टर 17ई निवासी सौरभ द्विवेदी उर्फ सेबी उर्फ अमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मर्सिडीज कार, पासपोर्ट, लेपटॉप, आइपेड, दो लाख रुपए, 1946 डॉलर व चार मोबाइल जब्त किए गए। उसके पास आइपेड में आइपीएल मैच पर करोड़ों रुपए का हिसाब किताब भी मिला। आरोपी कुछ समय पहले ही मुम्बई से जोधपुर आया था और सट्टे में लिप्त हो गया था।
अनेक बुकियों के सम्पर्क में था आरोपी
थानाधिकारी लिखमाराम का कहना है कि आरोपी सौरभ कई सालों से क्रिकेट पर सट्टे बुक करने में लिप्त है। वह दुबई और विदेश यात्राएं कर चुका है। वह जोधपुर ही नहीं मुम्बई व देश के कई अन्य बुकियों के सम्पर्क में था। वह वर्ष २०१७ में आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34BuKA1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment