दोनों जेल प्रहरी निलम्बित, प्राथमिकी जांच के आदेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जोधपुर सेन्ट्रल जेल में कैदी के शरीर से चार मोबाइल निकलने के मामले में गिरफ्तार दोनों जेल प्रहरियों को गुरुवार को निलम्बित कर दिया गया। साथ ही प्राथमिकी जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उधर, रातानाडा थाना पुलिस ने दोनों प्रहरियों को रिमाण्ड पर लिया।

जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बताया कि प्रकरण में आरोपी जेल प्रहरी अशोक बिश्नोई व कैलाश बिश्नोई को निलम्बित किया गया है। साथ ही प्राथमिकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जो पांच दिन में पूरी कर जेल मुख्यालय भेजनी है। इसके बाद दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी।
रातानाडा थाने के उप निरीक्षक दौलाराम ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार जेल प्रहरी रोहट थानान्तर्गत वायद में बिश्नोइयों की ढाणी निवासी कैलाश बिश्नोई व जालोर में भीनमाल तहसील के अशोक कुमार बिश्नोई और एक दिन के रिमाण्ड पर चल रहे कैदी देवाराम भील को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से देवाराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, दोनों जेल प्रहरियों को दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मोबाइल मंगवाने वाले बंदियों की जांच
दोनों जेल प्रहरियों ने सजा पूरी करके छूटने वाले एक व्यक्ति के मार्फत चारों मोबाइल मंगवाए थे। जिन्हें जेल में बंदियों तक पहुंचाए जाने थे। बदले में जेल प्रहरियों को मोटी राशि मिलने का अंदेशा है। रिमाण्ड के दौरान दोनों प्रहरियों से उन बंदियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्होंने मोबाइल मंगवाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36mNch2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment