AGRI NEWS--तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से रबी बुवाई में हो रही देरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
खरीफ सीजन में भले जरुरत के हिसाब से बरसात होने से फ सलों में सूखा नहीं पड़ा। लेकिन रबी सीजन के लिए मिट्टी में नमी रह सके, उस अनुपात में बरसात नहीं होने व अक्टूबर के पहले सप्ताह में तापमान औसत से अधिक रहने से रबी सीजन की फ सल बुवाई पर संकट खड़ा हो रहा है।मिट्टी में नमी कम होने व दिन का तापमान अधिक होने से फ सल अंकुरण के खतरे को देखते हुए किसान रबी की बुवाई को टाल रहे है। वहीं रात्रि में तापमान सामान्य से नीचे है लेकिन दिन में ज्यादा होने से रात और दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव से भी फ सल अंकुरण में दिक्कत की आशंका से किसान परेशान है।
---
जिले में सरसों की बुवाई में दिक्कतें
जोधपुर जिले में 1 लाख 80 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई होती है। जिसकी बुवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाती है लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने से अभी तक कुछ ही क्षेत्र में बुवाई हो पाई है । अधिकतर किसान दिन में तापमान के 30 डिग्री के आसपास आने व गर्मी कम होने का इंतजार कर रहे है, ताकि रबी सीजन में बोई जाने वाली सरसों सहित अन्य फसलों की अच्छी बुवाई हो सके।
---
कृषि क्षेत्र एक नजर में
रबी सीजन फसल
फ सल -- बुवाई रकबा
जीरा - 1.55
सरसो - 1.80
गेंहू - 0.80
चना - 0.35
इसबगोल - 0.20
मैथी - 0.05
धनिया - 0.05
प्याज - 0.18
लहसुन - 0.12
सब्जियां - 0.03
---------------------------
कुल 5.13
(बुवाई लक्ष्य लाख हैक्टेयर में)
--------------------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IB0MDz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment