आरएसी जवान के खाते से 75 हजार निकाले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मण्डोर रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस कमाण्डो का प्रशिक्षण ले रहे ११वीं आरएसी दिल्ली के एक जवान के खाते से शातिर ठग ने ७५ हजार रुपए निकाल लिए। मण्डोर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार नागौर में गच्छीपुरा थानान्तर्गत हूडिया निवासी राजकिशन ११वीं आरएसी दिल्ली में जवान है। वह इन दिनों पीटीएस में एडवांस कमाण्डो का प्रशिक्षण ले रहा है। गत ९ अक्टूबर को उसने मोबाइल से ३९९ रुपए का रिचार्ज कराया था, लेकिन राशि खाते से निकल गई थी। भुगतान फेल होने पर उसने दुबारा रिचार्ज करवाया। जो सफल रहा था। फेल होने वाले पहले लेन-देन की राशि वापस प्राप्त करने के लिए उसने कस्टमर केयर पर कॉल किया। तब उसे अवगत कराया गया कि राशि रिफण्ड कर दी गई और वे खाता चेक करें, लेकिन उसके खाते में राशि रिफण्ड नहीं हुई थी। उसने दुबारा उस नम्बर पर सम्पर्क किया। तब उसे एक एेप डाउनलोड कराया गया। ठग के बताए अनुसार एेप से गतिविधि करने उसका मोबाइल हैक हो गया। साथ ही खाते से दो बार में ७५ हजार रुपए निकाल लिए गए। बैंक बैलेंस जांचने पर उसे ठगी का पता लगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tp2YjE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment